बलरामपुर : कलेक्टर ने किया दलधोवा आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

बलरामपुर : कलेक्टर ने किया दलधोवा आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

बलरामपुर : कलेक्टर ने किया दलधोवा आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
 
 


 
 
 
 कलेक्टर ने किया दलधोवा आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
टेक होम राशन वितरण व्यवस्था की ली जानकारी
शत-प्रतिशत उपस्थिति और बेहतर पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बलरामपुर, 05 जून 2026/ 
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने  विकासखंड बलरामपुर के ग्राम दलधोवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था तथा केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।


कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के पोषण स्तर, पूरक आहार एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई कक्ष एवं खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि बच्चों को भोजन के साथ हरी सब्जियां, दाल एवं अन्य पोषक खाद्य सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में उचित पोषण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की मजबूत नींव है,


कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं को टेक होम  राशन के अंतर्गत वितरित किए जा रहे पोषण , चिक्की,लड्डुओं की जानकारी लेते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रही।