बालोद : गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरकार में 03 जून को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों, आगंतुकों के लिए की गई शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था 

 ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, स्वसहायता समूहों एवं स्वच्छाग्राही महिलाओं ने संभाला पेयजल व्यवस्था का कमान
बालोद, 05 जून 2026 
    कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में आयोजित की जाने वाली जनसमस्या निवारण शिविरों में शामिल होने वाले ग्रामीणों, आगंतुकों, अतिथियों सहित सभी लोगों के लिए शुद्ध पेयजल एवं शीतल पेय पदार्थों के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरकार के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 03 जून को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित ग्रामीणों, आगंतुकों, अतिथियों सहित सभी लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों,  ग्राम पंचायत के कर्मचारियों, स्वसहायता समूह एवं स्वच्छाग्राही महिलाओं ने ग्राम अरकार में आयोजित शिविर में उपस्थित सभी लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उन्हें पानी पिलाने के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।