कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
’शासन ने जिले से मांगी योग्य प्रतिभाओं की अनुशंसाएं’
कोरिया 04 जून 2026
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। शासन ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों हेतु नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।
’गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर’
जारी निर्देशों में कहा गया है कि भारत सरकार का उद्देश्य सुदूर वनांचलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनछुए और गुमनाम प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।
’महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगजनों पर विशेष फोकस’
सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में ऐसी विशिष्ट प्रतिभाओं की पहचान करें, जिनमें विशेष रूप से महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन तथा दूरदराज के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति शामिल हों।
कलेक्टर ने ज़्यादा से ज्यादा तथा सूचना पटल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों के नाम सामने आ सकें।
निर्देशों के अनुसार व्यक्तिगत नामांकन केवल भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिला कलेक्टरों को भी योग्य व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव अपनी अनुशंसा सहित निर्धारित प्रारूप में शासन को भेजने होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों से कहा है कि पात्र व्यक्तियों के स्पष्ट एवं पूर्ण नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में अनुशंसा सहित अनिवार्य रूप से 15 जुलाई 2026 तक विभाग को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि राज्य की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने का अवसर प्राप्त हो सके।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गंभीरता से पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने और योग्य प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा गया है। नामांकन के लिए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
cgns