कोरिया : ’’विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरिया की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा’

कोरिया : ’’विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरिया की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा’

कोरिया : ’’विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरिया की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा’
 
 
 
 ’जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने पर होगी विशेष चर्चा’
कोरिया 04 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने दोनों जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम सभाओं में जल संरक्षण, प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए अनिवार्य स्वच्छता को अपनाए जाने का संकल्प लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होने प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी वर्षा ऋतु में फलदार पौधारोपण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। 


 जिले में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि आगामी समय में कोरिया जिले को शत-प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया जाएगा। जिला कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देश पर आयोजित होने वाली इन ग्राम सभाओं में पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रत्येक कोरिया वासी की सहभागिता एवं जन जागरूकता बढ़ाने पर विशेष तौर पर चर्चा कराई जाएगी। ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध जल संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही बारिश के पानी को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में भूमिगत करने पर भी चर्चा कराई जाएगी।  


 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी ग्राम पंचायतों में वार्ड वार मुनादी कराकर ग्राम सभा की सूचना प्रत्येक आम जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जल संरक्षण जैसे गंभी विषयों पर आपसी जिम्मेदारी को पूर्ण करें। तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता के मापदंडों को अपनाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में खाली स्थानों पर खेत की मेढ़ों पर  पौधारोपण करें और उसका बचाव करें। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाकर अपने हरित कोरिया के संकल्प को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।