बलरामपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 मार्च को
बलरामपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 मार्च को
बलरामपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 मार्च को
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 मार्च को
बलरामपुर, 05 मार्च 2026/
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 मार्च 2026 को शासकीय आई.टी.आई रामानुजगंज में किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में श्री क्वालिटी सर्विस एवं सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट कंपनी द्वारा 608 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50, सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुरक्षा गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50, फिल्ड ऑफिसर के 2, अकाउंटेंट के 2, मार्केटिंग मैनेजर के 2, टीआरजी ऑफिसर के 2 एवं लेबर के 200 पद शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन वर्तमान में अनिवार्यतः ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन मेला/प्लेसमेंट कैम्प क्रिएट कर किया जा रहा है, इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आधार अपडेटेड जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का वर्तमान में जीवित रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वो ऑनलाईन रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प में आवेदन हेतु या ई-रोजगार एप के माध्यम से पहले रोजगार पंजीयन करना सुनिश्चित करें, तत्पश्चात मेला/प्लेसमेंट कैम्प हेतु उपलब्ध कराये गए लिंक में जाकर, रोजगार पंजीयन के आधार पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष नंबर 96856-72368, 78312-99158 पर संपर्क किया जा सकता है।
cgns