आमाकोनी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी, 19 गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से राहत
आमाकोनी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी, 19 गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से राहत
आमाकोनी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी, 19 गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से राहत
महासमुंद 12 मार्च 2026
क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए बिजली से जुड़ी समस्याओं में अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आमाकोनी 33/11 केवी सबस्टेशन की क्षमता में वृद्धि की गई है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर का अपग्रेडेशन किया गया, जिसके तहत इसकी क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए कर दी गई है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के 19 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों में लंबे समय से बिजली की बढ़ती मांग के कारण लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई थी।
विद्युत विभाग के अनुसार सबस्टेशन की क्षमता बढ़ने से अब क्षेत्र में होने वाली ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। खासकर कृषि सीजन के दौरान किसानों को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी, जिससे सिंचाई कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा। इस कार्य के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री वाई.के. मनहर, कार्यपालन अभियंता श्री पी.आर. वर्मा, एसटीएम कार्यपालन यंत्री श्री आर.के. चौहान तथा प्रोजेक्ट कार्यपालन यंत्री श्री महेश नायक सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे सुधारात्मक कार्य जारी रहेंगे।
cgns