महासमुंद : जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

महासमुंद : जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

महासमुंद : जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना
 
 
 
 वर्षा काल प्रारंभ से समाप्ति तक तीन पालियों में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगी संचालित
महासमुंद 26 मई 2026
मानसून सत्र 2026 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 (आवक जावक कक्ष्ज्ञ) में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2026 से की जाएगी। आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07723-223305 तथा ई-मेल msamund.cg.@nic.in है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल सिंह (मो.नं. 62649-91451) एवं सहायक नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रमोद कुमार (मो. नं. 75871-68979) होंगे। जिले में वर्षा काल प्रारम्भ से वर्षा काल समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगी।


वर्षा काल प्रारम्भ माह जून से माह अक्टूबर-वर्षा काल समाप्ति तक तीन-तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 1 से 30 जून तक प्रथम पाली में प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री शिवम दुबे सहायक वर्ग 03 स्वास्थ्य विभाग व लिंक कर्मचारी श्री डोगेन्द्र निर्मलकर सहायक वर्ग-03 शिक्षा विभाग एवं श्री रामचरण यादव भृत्य, आदिवासी विकास विभाग व लिंक कर्मचारी श्री निशांत त्रिपाठी भृत्य, शिक्षा विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक श्री गुलाब खेस्स ध्रुव मुख्य लिपिक आबकारी विभाग व लिंक कर्मचारी श्री हेमन्त अजगरा सहायक वर्ग-03, राज्य कर वृत्त विभाग एवं श्री प्रशांत नायक भृत्य, आबकारी विभाग व लिंक कर्मचारी श्री गोविंद सिंह पैकरा भृत्य, राज्यकर वृत्त तथा तृतीय पाली में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06;00 बजे तक श्री देवराज सिंह ठाकुर सहायक वर्ग-03, महिला एवं बाल विकास व लिंक कर्मचारी श्री ओम प्रकाश ध्रुव सहायक ग्रेड-03 जिला अंत्यावसायी एवं श्री महेश पटेल भृत्य महिला एवं बाल विकास व लिंक कर्मचारी श्री सूर्यकांत ध्रुव भृत्य स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 1 से 31 जुलाई 2026 तक के लिए माह जून में ड्यूटीरत कर्मचारियों में से लिंक कर्मचारियों का संलग्न के रूप में एवं संलग्न कर्मचारियों का लिंक कर्मचारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है तथा कार्यावधि यथावत रहेगी।


इसी तरह 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रथम पाली में प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक श्री उमेश चंद्राकर सहायक वर्ग 03 शिक्षा विभाग व लिंक कर्मचारी श्री अमित देवांगन सहायक वर्ग-03 शिक्षा विभाग एवं श्री राम कुमार कमार भृत्य, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण व लिंक कर्मचारी श्री गौतम यादव भृत्य, समाज कल्याण विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक श्री महेन्द्र कुमार दीवान, कृषि विभाग व लिंक कर्मचारी श्री सुशील जांगड़े सहायक वर्ग-03, एमवीपीजी महाविद्यालय एवं श्री मनीष मोंगरे भृत्य, खनिज विभाग व लिंक कर्मचारी श्री श्री रामचंद यादव भृत्य, शिक्षा विभाग तथा तृतीय पाली में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक श्री मोहित कुमार ध्रुव सहायक वर्ग-03, लोक निर्माण विभाग व लिंक कर्मचारी श्री भूपेन्द्र कुमार साहू स्थल सहायक जल संसाधन विभाग एवं श्री पीयूष पेढ़ाकर भृत्य कृषि विभाग व लिंक कर्मचारी श्री जगत सिंह धुर्वे भृत्य उद्यानिकी विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक के लिए माह अगस्त में ड्यूटीरत कर्मचारियों में से लिंक कर्मचारियों का संलग्न के रूप में एवं संलग्न कर्मचारियों का लिंक कर्मचारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है तथा कार्यावधि यथावत रहेगी। संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।


01 अक्टूबर से वर्षा समाप्ति तक प्रथम पाली में प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री नारायण लाल बघेल सहायक वर्ग 03 कृषि उपज मण्डी एवं श्री राकेश कुमार पैकरा भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक श्री किरण प्रताप ध्रुव सहायक वर्ग 03 मत्स्य विभाग एवं श्री हिमलेश साहू भृत्य पशु चिकित्सा सेवाएं तथा तृतीय पाली में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक श्री विजय शंकर प्रजापति सहायक वर्ग 03 एवं श्री कमल नारायण पंसारी भृत्य पॉलिटेक्निक की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि नियंत्रण कक्ष में तैनात सभी कर्मचारी निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहकर कार्य करेंगे तथा प्राप्त होने वाले प्रत्येक सूचना का गंभीरता एवं तत्परता से संज्ञान लेंगे।