एमसीबी : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को शासन का संबल : नदी में डूबने से मृत युवक के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

एमसीबी/ 26 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में लगातार संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक परिवार को शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ तहसील निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश खैरवार की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर शासन को भेजा गया। प्रकरण के परीक्षण उपरांत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6 (क) (1) के अंतर्गत मृतक के वारिस हरदेव खैरवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। शासन द्वारा दी जाने वाली यह सहायता राशि आपदा की कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्वीकृत सहायता राशि का व्यय मांग संख्या-58 के मुख्य शीर्ष 2245-प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकलनीय होगा।
cgns