कोरिया : इंस्पायर अवार्ड योजना- 27 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

कोरिया : इंस्पायर अवार्ड योजना- 27 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

कोरिया : इंस्पायर अवार्ड योजना- 27 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
 
 
 
 कोरिया 17 मार्च 2026
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के अंतर्गत जिले के 27 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
यह चयन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों के आधार पर किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। चयनित विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों एवं वैज्ञानिक मॉडलों को जिला स्तरीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।


इंस्पायर अवार्ड योजना के जिला नोडल के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स को अब जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।


जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने चयनित विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों एवं संबंधित विद्यालयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि विद्यार्थी अपने नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।