गरियाबंद : बासीन गांव को विकसित किया जाएगा मॉडल सोलर विलेज के रूप में बासीन में होगा 24 मार्च को जागरूकता शिविर का आयोजन

गरियाबंद, 23 मार्च 2026
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज के विकास के लिए जारी निर्देशों के तहत जिला स्तरीय समिति ने जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम बासीन को चयन किया है। समिति ने निर्णय लिया है कि ग्राम बासीन को सौर ऊर्जा आधारित आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री बीएस उईके ने क्रेडा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मंगलवार 24 मार्च 2026 को ग्राम बासीन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन कर प्रचार-प्रसार करें। जिसे पंजीकृत वेंडरों, बैंकों और क्रेडा के सहयोग से करें। शिविर में गांव के लोगों को सौर संयंत्रों की स्थापना, योजनाओं के लाभ तथा सोलर विलेज के रूप में ग्राम के विकास से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
cgns