गौरेला पेंड्रा मरवाही : उल्लास कार्यक्रम के तहत असाक्षरों का होगा सघन सर्वेक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही : उल्लास कार्यक्रम के तहत असाक्षरों का होगा सघन सर्वेक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही : उल्लास कार्यक्रम के तहत असाक्षरों का होगा सघन सर्वेक्षण
 
 
 
 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 मई 2026
उल्लास कार्यक्रम के तहत असाक्षरों का सघन सर्वेक्षण होगा। इसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्कों को साक्षर बनाना है, जिन्होने स्कूली शिक्षा प्राप्त नही की है। इस संबंध में कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण डॉ संतोष कुमार देवांगन ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जिले को शत प्रतिशत साक्षर बनाने की दिशा में सभी विभागों से अपेक्षित सहयोग के साथ ही असाक्षरों के सधन सर्वेक्षण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक एवं विकासखण्ड नोडल अधिकारी को ग्राम प्रभारी शिक्षको के नेतृत्व में सर्वेक्षण दल गठन कराये जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 
          सर्वेक्षण कार्य हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों, एन.सी.सी., एन.एस.एस., आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों, सामाज सेवियों का सहयोग लिया जा सकता है। जिले में 39 हजार 66 असाक्षरों का सर्वे कर उल्लास एप में प्रविष्टि की जा चुकी है। शेष बचे असाक्षरों का सघन सर्वेक्षण ग्राम प्रभारी शिक्षक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी 4 जून तक संग्रहित करना है। ग्राम प्रभारी शिक्षक अपने ग्राम, वार्ड के चिन्हांकित असाक्षरों को 13 जून 2026 तक उल्लास एप् में प्रविष्टि करेंगे। यदि कोई ग्राम, वार्ड में कोई भी असाक्षर नहीं है तो पूर्ण साक्षर प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रपत्र में जानकारी जिले को प्रेषित करेंगे। जिले के तीनों विकासखण्ड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों तथा तीनो नगरीय निकायं के वार्डों में सर्वेक्षण का कार्य निर्धानित समय-सारणी अनुसार किया जाना है।