बेमेतरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 31 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे
बेमेतरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 31 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे
बेमेतरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 31 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
बेमेतरा 29 मई 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 31 में को जिला बेमेतरा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल,वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री विजय बघेल, विधायकगण श्री किरण सिंह देव, श्री दीपेश साहू, ईश्वर साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका श्री विजय सिंहा, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती हेमा दिवाकर सहित वरिष्ट जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू उपस्थित रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में 21 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री एवं माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू का विवाह होना है। विधायक श्री दीपेश साहू सामाजिक समरसता, सादगी और समाज में एक संदेश देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह कर रहे हैं।
cgns