धमतरी : छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

धमतरी : छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

धमतरी : छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’
 
 
 
 22 मार्च को गंगरेल बांध में नौकायान उत्सव, विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार
धमतरी, 18 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध में भव्य स्तर पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3:00 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और अब इसमें केवल 4 दिन शेष हैं।
इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच नौकायन का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं-
        प्रथम पुरस्कार: 1,00,000 रुपये
        द्वितीय पुरस्कार: 50,000 रुपये
        तृतीय पुरस्कार: 25,000 रुपये
इसके अतिरिक्त बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
पंजीयन की जानकारी
इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए +91-996966732 एवं +91-0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अपील
कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल और रोमांच का अवसर है, बल्कि धमतरी जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया।