राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर में 80 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जल्द

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर में 80 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जल्द

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर में 80 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जल्द

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं सहायक पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के अनुसार की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fsl.cg.nic.in/  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन के अनुसार, कुल 80 पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-03, प्रयोगशाला परिचारक, विसरा कटर तथा बोन कटर जैसे पद शामिल हैं। पदों की विस्तृत संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया तथा पाठ्यक्रम की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।