रायपुर : उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर : उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर : उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन
कोरबा निगम के वार्ड क्र. 35 व 36 को मिली 02 करोड़ 95 लाख रूपये के विकास कार्याे की सौगात
रायपुर, 01 जून 2026
नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 35 एवं 36 को 02 करोड़ 95 लाख रूपये के लागत वाले 07 नये विकास कार्याे की सौगात प्राप्त हुई है, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में खरमोरा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन उनके हाथों किया गया। इस अवसर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर एवं पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 01 करोड़ 94 लाख 70 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग कालोनी में नाली निर्माण तथा जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से किया जाना हैं। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 साधराम राठौर घर से राठिया समाज भवन तक सी.सी.रोड एवं नाली का निर्माण कार्य, इसी मद से 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 स्थित निर्मला स्कूल से विनोद सोनवानी घर तक नाली का निर्माण एवं इसी मद से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार जिला खनिज संस्थान मद से 35 लाख 80 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 अंतर्गत गोकुलनगर गोठान हेतु बाउण्ड्रीवाल शेड, अतिरिक्त कक्ष व शौचालय का निर्माण कार्य , इसी मद से 15 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा गेट से मेन रोड तक सी.सी. रोड का निर्माण तथा मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 मेन रोड खरमोरा हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक सी.सी. रोड का निर्माण भी निगम द्वारा किया जाना हैं।
आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं देना, हमारा प्रथम लक्ष्य
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनताजनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्त विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है तथा इसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के द्वारा लगातार प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप विगत दो-सवा दो वर्षाे के दौरान निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें ढेर सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई जा रही है, जिनका लाभ देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है।
बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डाे में विकास कार्य
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, उद्योग मंत्री श्री देवंागन द्वारा विकास कार्याे हेतु लगातार विभिन्न मदों से फंड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प है कि देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना पक्का मकान हों, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा तेजी के साथ आवासगृहों का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत देश व प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है, उनकी समस्याएं दूर हो रही है, सुविधाएं बढ़ रही हैं।
श्री देवांगन के मंत्री बनते ही कोरबा ने पकड़ी विकास की तेज गति
इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री लखनलाल देवांगन जैसे ही कोरबा के विधायक व प्रदेश के मंत्री बने, वे ही कोरबा में विकास ने तेज गति पकड़ ली है तथा विकास की गंगा बह रही है, उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आपका जो आशीर्वाद उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को प्राप्त हुआ है, उसी आशीर्वाद का परिणाम है कि अब कोरबा में तेजी से विकास हो रहा है, सुविधाएं बढ़ रही हैं, जनसमस्याएं समाप्त हो रही ह
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान एम.आई.सी.सदस्य अजय गोंड़, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, सुकुंदी यादव, चन्द्रकली जायसवाल, वैभव शर्मा, रामकुमार पटवा, गोपाल राठिया, सरस्वती पटेल, ललेश दुबे, ईश्वर सिंह कंवर, छोटेलाल यादव, अनिल डिक्सेना, गुडिया यादव, ममता शर्मा, ईतवार सिंह कंवर, निर्मला कंवर, चंदन कंवर, बजरंग पटेल, हेमंत चन्द्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, राहुल मिश्रा, अश्वनी दास आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
cgns