रायपुर : त्रिभोना में विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास, भूमिपूजन एवं लोकार्पण
रायपुर : त्रिभोना में विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास, भूमिपूजन एवं लोकार्पण
रायपुर : त्रिभोना में विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास, भूमिपूजन एवं लोकार्पण
2.80 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा त्रिभोना-कोड़पाली पहुंच मार्ग, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
रायपुर, 1 जून 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत त्रिभोना में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए त्रिभोना-कोड़पाली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास, शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले त्रिभोना-कोड़पाली पहुंच मार्ग को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी।
वित्तमंत्री ने कहा कि इस सडक के बन जाने से कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांवों में सड़क, सामुदायिक अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विकास के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और गांवों को आत्मनिर्भर एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
cgns