अम्बिकापुर : ई-ऑफिस एवं आईगॉट कर्मयोगी पर संभागस्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर : ई-ऑफिस एवं आईगॉट कर्मयोगी पर संभागस्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर : ई-ऑफिस एवं आईगॉट कर्मयोगी पर संभागस्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
 
 
 
 अम्बिकापुर 12 मार्च 2026
 आईगॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को सरगुजा सम्भागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ई ऑफिस एवं आईगॉट कर्मयोगी पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस दौरान उपायुक्त श्री आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री जियाउर रहमान सहित संभागस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपायुक्त श्री आर.के. खूंटे ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को दक्ष करना और नए तकनीक से अवगत कराना है। वहीं उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रशासन के कार्यों एवं विकास कार्यों को नई गति देगा, उन्होंने शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यशाला में महत्वपूर्ण बिंदुओं को बेहतर ढंग से सीखने-समझने कहा। इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री रहमान ने  पळव्ज् प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, भूमिका आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसमें पंजीयन कराना होगा एवं कार्यशाला के नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोर्स करने होंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित शिक्षण प्रणाली, प्रशासनिक सुधार तथा सेवा गुणवत्ता में वृद्धि के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया।