अम्बिकापुर : ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जिले में हुई शुरुआत भव्य शुभारंभ
अम्बिकापुर : ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जिले में हुई शुरुआत भव्य शुभारंभ
अम्बिकापुर : ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जिले में हुई शुरुआत भव्य शुभारंभ
अम्बिकापुर 18 मार्च 2026
जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (भ्च्ट) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 मार्च से हुआ। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की उपस्थित रहीं। प्रथम भ्च्ट वैक्सीन 14 वर्ष की अंकिता टोप्पो को लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस.मार्को ने बताया कि भ्च्ट वैक्सीन टीकाकरण हेतु वही किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया हो, परंतु 15 वां जन्मदिन ना मनाया हो। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने लोगों से अपने 14 वर्ष की बेटियों को भ्च्ट वैक्सीन लगाने हेतु आग्रह किया गया। इस दौरान डॉ अविनाशी कुजुर द्वारा सर्विकल कैंसर व इससे बचाव हेतु भ्च्ट वैक्सीन की उपयोगिता के सबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों में श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती किरण साहू, श्री अभय साहू, श्री अनिल तिवारी, श्री मनीष बारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस मार्को, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र आर्या, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. के. सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के. पी. विश्वकर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाशी कुजुर, श्री अंकित वर्मा, श्री सुरेश एक्का उपस्थित रहे।
cgns