एमसीबी : जनसंपर्क निधि से जरूरतमंदों को बड़ी राहतरू 14 हितग्राहियों को 1.25 लाख की सहायता स्वीकृत

एमसीबी : जनसंपर्क निधि से जरूरतमंदों को बड़ी राहतरू 14 हितग्राहियों को 1.25 लाख की सहायता स्वीकृत

एमसीबी : जनसंपर्क निधि से जरूरतमंदों को बड़ी राहतरू 14 हितग्राहियों को 1.25 लाख की सहायता स्वीकृत
 
 
 
 एमसीबी/02 अप्रैल 2026
जिले में जनसंपर्क निधि के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को राहत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार मंत्रियों के जनसंपर्क दौरे के समय मांग संख्या 01-लेखा शीर्ष 2013 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल प्राप्त आबंटन राशि 20 लाख रुपए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 (भरतपुर-सोनहत) एवं 02 (मनेन्द्रगढ़) हेतु प्राप्त हुई है।


जिनके अनुक्रम में श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसद सदस्य (लोकसभा) कोरबा, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जनसंपर्क निधि अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-02 (मनेन्द्रगढ़) के प्राप्त आवंटन राशि 10  लाख रुपये में से 1,25,000 मात्र की राशि निम्नांकित हितग्राहियों को उनके नाम के समक्ष अंकित राशि के अनुसार चेक के माध्यम से भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कुल 14 हितग्राहियों को विभिन्न आवश्यकताओं के लिए 1,25,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता शिक्षा, उपचार एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रदान की गई है, जिससे लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।


जारी आदेश के मुताबिक अनिता प्रधान निवासी चिरमिरी को शिक्षा सुविधा हेतु 15,000 रुपये, अभिमन्यु दुबे निवासी चिरमिरी को उपचार हेतु 15,000 रुपये तथा मोहन विवेकर निवासी चिरमिरी को उपचार हेतु 15,000 रुपये की सहायता दी गई है। इसके साथ ही अनिल कुमार निवासी कटकोना को 5,000 रुपये, दिलीप सिंह निवासी करौंधा को 5,000 रुपये, शिवप्रसाद साहू निवासी सलका को 5,000 रुपये तथा राम कंवर निवासी शिवपुर को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


इसी क्रम में राहुल कुमार निवासी धवलपुर को 5,000 रुपये, सुरेन्द्र प्रधान निवासी सकड़ा को 10,000 रुपये, विरेंद्र सिंह निवासी पेंड्री को 10,000 रुपये, विजय साहू निवासी देवाडाड़ को 10,000 रुपये, जेवेंद्र कुमार निवासी सलका को 10,000 रुपये, चमेलिया देवी निवासी चिरमिरी को 7,500 रुपये तथा मानकुंवर निवासी चिरमिरी को 7,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
यह सहायता छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के जनसंपर्क दौरे के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर स्वीकृत की गई है। सभी हितग्राहियों को यह राशि उनके नाम से चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी।