कोरिया : उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा 22 मार्च को

कोरिया : उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा 22 मार्च को

कोरिया : उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा 22 मार्च को
 
 
 
 कोरिया 17 मार्च 2026
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि इस अभियान के तहत 22 मार्च 2026 को जिले में शिक्षार्थियों का आंकलन किया जाएगा।
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर एवं सोनहत में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित आंकलन केन्द्रों में प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
बताया गया कि विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में 131 तथा सोनहत में 19 आंकलन केन्द्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1641 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नियुक्त पर्यवेक्षक निर्धारित तिथि पर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतो