गरियाबंद : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 2 अप्रैल को साहेबिनकछार में होगा

गरियाबंद : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 2 अप्रैल को साहेबिनकछार में होगा

गरियाबंद : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 2 अप्रैल को साहेबिनकछार में होगा
 
 
 
 गरियाबंद, 01 अप्रैल 2026
आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए में जिला प्रशासन द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन मैनपुर विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल क्षेत्र साहेबिनकछार में गुरूवार 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में किया जाएगा। शिविर में ग्रामीण अंचल के लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण एवं लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।     जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का पंजीयन कराएं। शिविर में जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों के मांग एवं समस्याओं का निराकरण करेंगे। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।