गरियाबंद : महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर की गई कड़ी कार्रवाई
गरियाबंद : महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर की गई कड़ी कार्रवाई
गरियाबंद : महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर की गई कड़ी कार्रवाई
एक चैन माउंटेन मषीन और एक हाईवा जब्त
गरियाबंद, 24 मार्च 2026
कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा तहसील राजिम अंतर्गत ग्राम हथखोज स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने पर विभाग ने एक चैन माउंटेन मशीन को लावारिस स्थिति में जब्त कर मौके पर ही सीलबंद कर दिया। इसके साथ ही एक हाईवा वाहन को भी जब्त कर सुरक्षा के लिए थाना राजिम की अभिरक्षा में रखा गया है।
प्रभारी खनिज अधिकारी श्रीमती अर्चना ठाकुर ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त सभी वाहन मालिकों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए टास्कफोर्स समिति द्वारा लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
cgns