गौरेला पेंड्रा मरवाही : मजदूरी से मजबूती तक: दिलीप प्रजापति की जिंदगी में बदलाव की कहानी
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मजदूरी से मजबूती तक: दिलीप प्रजापति की जिंदगी में बदलाव की कहानी
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मजदूरी से मजबूती तक: दिलीप प्रजापति की जिंदगी में बदलाव की कहानी
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 मार्च 2026
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना आज कई भूमिहीन मजदूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरारी के दिलीप प्रजापति की। दिलीप प्रजापति एक साधारण परिवार के व्यक्ति हैं, जो अपनी आजीविका चलाने के लिए मजदूरी का कार्य करते हैं। सीमित आय के कारण उनके लिए परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना हमेशा एक चुनौती रहा। लेकिन इस योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में एक नई उम्मीद जगाई।
दिलीप बताते हैं कि इस योजना के तहत सलाना उन्हेें 10 हजार रुपए मिलता है, इस राशि का उपयोग वे अपने परिवार की जरूरी जरूरतों-राशन, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्चों को पूरा करने में कर रहे हैं। इससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार आया है, बल्कि उन्हें आर्थिक सुरक्षा का भी अहसास हुआ है। इस योजना से उनके जीवन में स्थिरता और संतुलन आया है। दिलीप प्रजापति ने इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री श्री विषणु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा हैं कि यह योजना वास्तव में गरीब और मेहनतकश लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
cgns