दंतेवाड़ा : रजत महोत्सव-2025 : साइबर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दंतेवाड़ा : रजत महोत्सव-2025 : साइबर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दंतेवाड़ा : रजत महोत्सव-2025 : साइबर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 
   महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, महतारी वंदन योजना पर महिलाओं को दी गई जानकारी

दंतेवाड़ा, 25 अगस्त 2025/

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ग्राम पंचायत बालुद के प्रांगण में शनिवार को साइबर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत चल रहे विशेष आयोजन श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत 20 अगस्त से 31 अगस्त तक जिलेभर में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनिता भास्कर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना पर प्रकाष डालते हुए इस महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली महत्वपूर्ण योजना बताया। साथ ही  नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता ने आधार और बैंक खाते में किसी भी प्रकार की त्रुटि को तुरंत सुधारने की अपील की ताकि भुगतान में बाधा न आए। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतिमाह मिलने वाली 1000 रुपये की राशि से उनकी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता का अनुभव होता है।

रजत जयंती कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी उषा सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक आशा सिंह ने साइबर अपराध से बचाव के उपायों, जिला महिला संरक्षण अधिकारी मनीषा ठाकुर ने घरेलू हिंसा पीड़ित परिवारों के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता एवं दहेज प्रताड़ना, भरण-पोषण प्रकरण जैसी कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी साझा की। इसके अलावा महतारी मेगा हेल्थ कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं की एनीमिया, बी.पी. एवं शुगर जांच की गई। साथ ही आधार शिविर के माध्यम से आधार अपडेट और मोबाइल लिंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बालिका शिक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम संबंधी संदेशों का भी प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नाग, जनपद सदस्य संतनी ठाकुर, ग्राम पंचायत बालुद की सरपंच मंगला गावड़े सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।