दंतेवाड़ा : विकसित भारत जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू

दंतेवाड़ा : विकसित भारत जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू

दंतेवाड़ा : विकसित भारत जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू
 
 
 
 युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति, ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु  है यह अभियान
 
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ’’माय भारत’’ के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान (विकसित भारत-जी राम जी युवा डिजिटल अभियान) की शुरुआत की। इस अभियान के तहत क्विज, वीडियो चेलेंज और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश भर के युवा डिजिटल जन-आंदोलन से जुड़ सकेंगे। अभियान का उद्देश्य “विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025” के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना है। 6 मार्च 2026 से शुरू ’’60 सेकेण्ड फॉर माय विलेज’’ नामक राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो, रील, एनिमेटेड वीडियो प्रतियोगिता युवाओं को अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।जिला दन्तेवाड़ा के जनपद पंचायत दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण एवं कुआकोण्डा के ग्राम पंचायतों में (विकसित भारत-जी राम जी युवा डिजिटल अभियान) के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित कर ग्रामीण युवाओं एवं शिक्षित नागरिकों को जोड़ा जा रहा है। योजना का प्रचार-प्रसार ग्रामीणों की जागरूकता बढ़ाने एवं योजना की समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के हेतु मैदानी अमले के अधिकारी, कर्मचारी जोर-शोर से लगे हैं। इस प्रतियोगिता में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे और अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रुप से प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो तैयार कर ’’माय भारत’’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
 
      अभियान से “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना के साथ ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। सभी पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाणपत्र मिलेगा। उत्कृष्ट वीडियो विषय संबद्धता, रचनात्मकता, मौलिकता, तकनीकी गुणवत्ता, प्रभाव एवं दिशा निर्देश पालन के आधार पर चुने जाएंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र, पुरस्कार के साथ-साथ माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद का अवसर प्राप्त होगा। इस संबंध में युवा भागीदारी हेतु क्यूआर कोड स्कैन कर सकते है। या फिर पर भी विजिट किया जा सकता हैं “विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, 2025” ग्रामीण रोजगार नीति में क्रांतिकारी बदलाव लाता है। यह ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों की मजदूरी रोजगार गारंटी देता है। सशक्तिकरण, समावेशी विकास, योजनाओं के अभिसरण एवं परिपूर्ण के माध्यम से यह ग्रामीण आजीविका विस्तार कर समृद्ध, सक्षम एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण करेगा।