दंतेवाड़ा : मिशन वात्सल्य योजना भर्ती प्रक्रिया में संशोधन,जिला बाल संरक्षण अधिकारी पद का साक्षात्कार निरस्त

 दंतेवाड़ा, 30 मई 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई में संविदा भर्ती प्रक्रिया के संबंध में संशोधित सूचना जारी की गई है। कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास शाखा) दंतेवाड़ा के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत कुल 11 संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 1 जून 2026 को साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा आयोजित की जानी थी। विभाग द्वारा जारी नवीन सूचना के अनुसार अपरिहार्य कारणों से जिला बाल संरक्षण अधिकारी (अनारक्षित) के 1 पद हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार निरस्त कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उक्त पद को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जून 2026 को आयोजित होगी। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि 1 जून 2026 को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभ्यर्थियों से अद्यतन जानकारी के अनुसार निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है।