बलरामपु : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता
बलरामपु : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता
बलरामपु : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता
शशी को मिला उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच
स्वस्थ बालिका के जन्म से परिवार में खुशी
बलरामपुर, 16 मार्च 2026/
मातृत्व का समय किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इस दौरान उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और आर्थिक सहयोग माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे समय में शासन की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए एक मजबूत सहारा बनी है। इस योजना का लाभ लेकर कई माताएं सुरक्षित मातृत्व का अनुभव कर रही हैं।
इसी कड़ी में विकासखंड राजपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोडाकुपारा निवासी श्रीमती शशी के लिए योजना मातृत्व के दौरान सहारा बनकर आई। सीमित आय वाले परिवार से आने वाली श्रीमती शशी के लिए गर्भावस्था के समय स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखना आसान नहीं था। मजदूरी पर निर्भर रहने के कारण आय का नियमित स्रोत भी नहीं था, जिससे गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त खर्च की चिंता बनी रहती थी।
ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत श्रीमती शशी को कुल 5000 रुपये की राशि प्रदान की गई, जिसमें पहली किश्त के रूप में 3000 रुपये और दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये उनके खाते में जमा हुए। इस सहायता राशि ने उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने में काफी मदद मिली।
श्रीमती शशी बताती हैं कि सहायता राशि से उन्होंने अपने खानपान पर विशेष ध्यान दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में समय-समय पर जांच कराई और संतुलित आहार लिया। इससे उन्होंने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। जन्म के समय शिशु का वजन 2.8 किलोग्राम था,
वर्तमान में नियमित स्तनपान, संतुलित आहार और परिवार की देखभाल के कारण बच्चे का विकास सामान्य और स्वस्थ तरीके से हो रहा है। परिवार के सभी सदस्य बालिका के जन्म से बेहद खुश हैं
श्रीमती शशी ने आर्थिक सहयोग के लिए शासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
cgns