बलरामपुर : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

बलरामपुर : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

बलरामपुर : महतारी वंदन योजना बनी सहारा
 
 


 
 
 
 महतारी वंदन योजना बनी सहारा
 श्रीमती मानकुंवर की प्रेरक सफलता कहानी
बलरामपुर 27 मार्च 2026/ 
विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर की निवासी श्रीमती मानकुंवर के जीवन में महतारी वंदन योजना ने एक सकारात्मक बदलाव लाया है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है, जो उनके लिए एक मजबूत सहारा बन गई है।


पहले जहां घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण होता था, वहीं अब इस नियमित सहायता राशि से श्रीमती मानकुंवर अपने परिवार की आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर पा रही हैं। राशन, बच्चों की जरूरतें और दैनिक खर्च जैसे कार्यों में यह राशि उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है। केवल घरेलू खर्च ही नहीं, बल्कि खेती के समय भी यह राशि उनके लिए उपयोगी सिद्ध होती है। बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में वह इस पैसे का उपयोग कर अपने खेतों की देखभाल बेहतर तरीके से कर रही हैं। इससे उनकी खेती में भी सुधार आया है और उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद बढ़ी है।


श्रीमती मानकुंवर बताती हैं कि यह योजना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक रही है। अब वे आर्थिक रूप से पहले की तुलना में अधिक सशक्त महसूस करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।