बलरामपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संपन्न हुआ कलावती का विवाह

बलरामपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संपन्न हुआ कलावती का विवाह

बलरामपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संपन्न हुआ कलावती का विवाह
 
 


 
 
 
 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संपन्न हुआ कलावती का विवाह
योजना से सपने पूरे कर खुशहाल जीवन कर रही व्यतीत
बलरामपुर, 11 मार्च 2026/ 
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनी है, जिसके माध्यम से निम्नवर्गीय परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। ऐसे ही जिले की कई बेटियां योजना से लाभान्वित हुई हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की लाभार्थी विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत लरिमा की निवासी श्रीमती कलावती के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। श्रीमती कलावती बताती हैं कि  परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता के लिए विवाह का खर्च उठाना काफी मुश्किल था। ऐसे में उन्हें चिंता रहती थी कि उनकी शादी कैसे होगी। तब शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कलावती के जीवन में आशा की नई किरण बनकर आई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया।


शासन-प्रशासन के प्रयासों से उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत उनका विवाह विधिवत सम्पन्न कराया गया। योजनांतर्गत कलावती के खाते में चेक के माध्यम से 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
श्रीमती कलावती बताती हैं कि योजना की सहायता से उनके पिता को विवाह के लिए किसी से भी कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शासन की इस पहल से उनका निर्विघ्न विवाह संपन्न हुआ और पूरा परिवार खुश है। वे कहती हैं कि उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिला है और वे अपने वैवाहिक जीवन में सुखपूर्वक गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रही हैं।


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली सहायता के लिए शासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कलावती कहती हैं योजना से जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिला है। इस योजना से बेटियों के शादी के सपने पूरे हो रहे हैं।