बलरामपुर : शासन की योजना से साकार हो रहे जरूरतमंद परिवार के सपने
बलरामपुर : शासन की योजना से साकार हो रहे जरूरतमंद परिवार के सपने
बलरामपुर : शासन की योजना से साकार हो रहे जरूरतमंद परिवार के सपने
शासन की योजना से साकार हो रहे जरूरतमंद परिवार के सपने
प्रधानमंत्री आवास योजना से सुशीला को मिला पक्का आवास
बलरामपुर, 16 मार्च 2026/
शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। जिले में भी इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों परिवारों को पक्की छत मिल चुकी है और उनका जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और बेहतर हुआ है।
विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत टाटीझरिया की निवासी श्रीमती सुशीला को भी इस योजना का लाभ मिला है। श्रीमती सुशीला बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। मौसम अनुसार विभिन्न परिस्थितियों में हमेशा डर बना रहता था कि कहीं मकान को क्षति न पहुंचे। सीमित आय होने के कारण पक्का घर बनवाना शुशीला के लिए असंभव था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से पक्का मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित पक्के आवास में रहता है।
श्रीमती सुशीला बताती हैं कि पहले जहां कच्चे घर में रहने के कारण कई तरह की परेशानियां होती थीं, वहीं अब पक्के घर में उनका परिवार सुकून के साथ रहता है। श्रीमती सुशीला प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत दी है।
cgns