मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ रुपए की सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ रुपए की सौगात
जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ रुपए की सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ रुपए की सौगात,
नगर के 53 विकास कार्य के लिए मिली स्वीकृति, नगरवासियों ने जताया सीएम साय का आभार......
जशपुरनगर 02 सितम्बर 2025/
जिले के कुनकुरी नगरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से 53 विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति आदेश के बाद अब नगर क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप इन कार्यों की स्वीकृति दी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 5 करोड़ रुपए की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।
किन-किन कार्यों को मिली मंजूरी?
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने के लिए नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य,सामुदायिक भवन एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण,बाउंड्रीवाल निर्माण,सांस्कृतिक मंच निर्माण, विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना, शाला भवनों में शौचालय निर्माण अतिरिक्त कक्ष निर्माण,वार्ड में मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य,नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंच मार्ग का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिली है।
क्षेत्र की जनता को होगा लाभ
इन विकास कार्यों से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी।
नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस सौगात का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से वे मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस स्वीकृति के बाद शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का घोषणा पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।