सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हनुमान जन्मोत्सव पर पवनी पहुंचे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, हनुमान जी का किए दर्शन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हनुमान जन्मोत्सव पर पवनी पहुंचे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, हनुमान जी का किए दर्शन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हनुमान जन्मोत्सव पर पवनी पहुंचे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, हनुमान जी का किए दर्शन
 
 
 
 पवनी का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बना आस्था का केंद्र, पत्थर पर पदचिह्न हैं विशेष आकर्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 अप्रैल 2026
बिलाईगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत पवनी में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्ति भावना से ओत-प्रोत रहा। यह प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बिलाईगढ़ रोड पर स्थित है, जहां हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां एक बड़े पत्थर पर हनुमान जी के पदचिह्न मौजूद हैं, जो इस मंदिर को विशेष रूप से प्रसिद्ध बनाते हैं। मंदिर के पुजारी वैष्णव ने बताया कि यही पवित्र चिन्ह श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।


कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की और मंदिर में संचालित धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली। समिति द्वारा बताया गया कि यहां प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।


इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मंदिर समितियों के द्वारा  मंदिर प्रांगण में बैठने के लिए शेड (सेट) निर्माण कराने की आवश्यकता पर भी चर्चा किया, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिल सके।


हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं। प्रशासन की ओर से भी भीड़ को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।