सुरजपुर : भैयाथान में ई-डिस्ट्रिक्ट प्रशिक्षण एवं महतारी वंदन योजना केवाईसी अभियान पर संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित

 सूरजपुर/ 02 अप्रैल 2026
  जिले के मंगल भवन, भैयाथान जनपद में आज ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के प्रशिक्षण एवं महतारी वंदन योजना केवाईसी अभियान के तहत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त वीएलई (वीएलए) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

             इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के संचालन, आवेदन प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी (केवाईसी) प्रक्रिया को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।